गणना चरण की अंतिम तिथि 26 दिसंबर तक 125556025 मतदाताओं ने अपने गणना प्रपत्र जमा किए गए, जो एसआईआर-2026 के प्रथम चरण में अनुमानित भागीदारी को प्रदर्शित करता है। इस तरह से कुल 28874067 (18.70 प्रतिशत) मतदाताओं के नाम हटा दिए गए हैं।
रिणवा ने बताया कि ऐसे मतदाता जो बीएलओ को नहीं मिले या जिन मतदाताओं के गणना प्रपत्र वापस प्राप्त नहीं हुए, वे पूर्व निवास स्थल से अन्य कहीं स्थायी रूप से स्थानांतरित हो गए या संबंधित मतदान क्षेत्रों में लापता या अनुपस्थित पाए गए या अन्य किसी कारण से गणना प्रपत्र 26 दिसंबर तक जमा नहीं किया, वे अपने दावे व आपत्तियों के लिए फॉर्म-6 भरें। फॉर्म-6 के साथ घोषणापत्र और जरूरी दस्तावेज लगाने पर उनका नाम मतदाता सूची में पुन: शामिल किया जा सकता है। मतदाता सूची में एक से अधिक स्थानों पर दर्ज पाए जाने वाले मतदाताओं के नाम केवल एक ही स्थान पर रखे जाएंगे।