फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब हरी मिर्च, भिंडी, शिमला मिर्च और मटर के बीच होगी लड़ाई

Wed, 10 May 2017 03:02 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
इस बार हरी मिर्च, भिंडी, शिमला मिर्च, फूलगोभी, नूडल्स, मटर, नाशपाती, अखरोट, तरबूज जैसे चुनाव चिह्न पर नगर निकाय चुनाव लड़ा जाएगा। राज्य निर्वाचन आयोग ने निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों के लिए चुनाव चिह्न जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन


इस बार हेड फोन, फोन चार्जर, खड़ाऊं, गुल्ली-डंडा, त्रिशूल, फरसा, गदा, डिश एंटीना, वैक्यूम क्लीनर जैसे चुनाव चिह्न भी शामिल किए गए हैं। दरअसल, राज्य निर्वाचन आयोग ने नगर निकाय चुनाव के लिए चार श्रेणियों के चुनाव चिह्न अधिसूचित कर दिए हैं।

इनमें पहली श्रेणी मान्यता प्राप्त दलों की है। दूसरी श्रेणी में वे दल हैं जो पंजीकृत अमान्यता प्राप्त हैं। तीसरी श्रेणी निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले महापौर व अध्यक्षों की है। चौथी श्रेणी में नगर निकायों के पार्षद एवं सदस्यों के लिए चुनाव चिह्न जारी किए हैं।
विज्ञापन


राज्य निर्वाचन आयोग ने पहली श्रेणी में 18 मान्यता प्राप्त दलों के चुनाव चिह्न अधिसूचित किए हैं। इनमें भाजपा, कांग्रेस, सपा, बसपा, एनसीपी, सीपीआई, सीपीएम, आम आदमी पार्टी, शिवसेना, रालोद, एआईएमआईएम, राष्ट्रीय जनता दल आदि को उनके चुनाव चिह्न दे दिए गए हैं।

 
विज्ञापन

​अध्यक्ष व महापौर के लिए 39 चुनाव चिह्न

डेमो - फोटो : demo pic
दूसरी श्रेणी में 164 चुनाव चिह्नों को पंजीकृत अमान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के लिए अधिसूचित किए गए हैं। इनमें प्रोवीजनल पंजीकृत राजनीतिक दल भी शामिल हैं। वर्ष 2012 के चुनाव में इस श्रेणी में 87 चिह्न ही थे।

लेकिन इस बार भारत निर्वाचन आयोग की तरह राज्य निर्वाचन आयोग ने भी 164 चुनाव चिह्नों को अधिसूचित कर दिया है। इस श्रेणी में बेबी वॉकर, एयर कंडीशनर, गुब्बारा, चूड़ियां, फलों की टोकरी, डोली, चप्पलें, जूता, चिमटी, अंगूर, मूंगफली, पेंडुलम, जुराबें आदि चुनाव चिह्न शामिल हैं।

राज्य निर्वाचन आयोग ने नगर निकायों में अध्यक्ष व महापौर का निर्दलीय चुनाव लड़ने वालों के लिए 39 चुनाव निशान अधिसूचित किए हैं। इसमें गुल्ली-डंडा, अनार, अलाव और आदमी, शटल, गदा, फरसा, कंघा, ऊन का गोला, फूल और घास, चिड़िया का घोसला, दमकल, रिंच, लट्टू, शंख, रिक्शा, हथौड़ा, सितारा आदि चुनाव चिह्न शामिल हैं।

आयोग ने पार्षद एवं सदस्यों का निर्दलीय चुनाव लड़ने वालों के लिए 42 चुनाव चिह्न अधिसूचित किए हैं। इस श्रेणी में ओखली, खड़ाऊं, खजूर का पेड़, कलम-दवात, गमला, गुलाब का फूल, आम, इमली, कुल्हाड़ी, केला, घंटी, चश्मा, तरकश, तराजू, झोपड़ी, गाजर, किताब, त्रिशूल, मुकुट, ड्रम, फावड़ा, फुटबाल, भुट्टा, बंदूक, बिजली का बल्ब आदि चुनाव चिह्न शामिल हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें