‘राम ने शर्मा को मारा’ मामले में आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल की पोस्ट की भाषा पर विवाद के बाद चुनाव आयोग ने माफी मांगी है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने स्वीकार किया कि टिप्पणियों का लहजा और तीखापन आधिकारिक संवाद के अनुरूप नहीं था। उन्होंने भविष्य में शालीन और औपचारिक भाषा रखने का आश्वासन दिया।
‘राम ने शर्मा को मारा’ मामले में आधिकारिक हैंडल से दिए गए जवाब की भाषा को लेकर उठे विवाद के बाद चुनाव आयोग ने माफी मांगी है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने कहा कि पोस्ट में इस्तेमाल की गई टिप्पणियों की भाषा, भाव और तीखापन आधिकारिक हैंडल से अपेक्षित संवाद के अनुरूप नहीं था।
विज्ञापन
इस हैंडल के उद्धृत पोस्ट में टिप्पणियों की भाषा के स्तर और भाव और इनकी तीखी प्रकृति इस आधिकारिक हैंडल से अपेक्षित संचार की प्रकृति के अनुरूप नहीं है। पोस्ट में टिप्पणियों से उत्पन्न वास्तविक आक्रोश को अच्छी तरह से नोट किया गया है। हम इससे अचंभित और नाराज़ लोगों से ईमानदारी से माफी मांगते हैं। अब से हमारा संचार शालीन और औपचारिक होगा।
नवदीप रिणवा ने कहा कि पोस्ट की टिप्पणियों से लोगों में पैदा हुए वास्तविक आक्रोश को गंभीरता से लिया गया है। उन्होंने कहा कि इससे अचंभित और नाराज लोगों से ईमानदारी से माफी मांगी जाती है। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि आगे से आधिकारिक हैंडल पर संवाद की भाषा शालीन और औपचारिक रखी जाएगी।