फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP:विलय के बाद स्कूलों को आधुनिक संसाधन देने की कोशिशें तेज, हर कंपोजिट विद्यालय में होंगी दो-दो स्मार्ट क्लास

Mon, 28 Jul 2025 09:31 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

विलय के बाद स्कूलों को आधुनिक संसाधन उपलब्ध करवाने की कवायद शुरू हो चुकी है। इसके तहत प्रदेश के हर कंपोजिट विद्यालय में दो-दो स्मार्ट क्लास होंगी और बच्चों का पठन-पाठन आधुनिक माध्यम से होगा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में कम नामांकन वाले 10827 परिषदीय विद्यालयों के विलय (पेयरिंग) के बाद अब विद्यालयों में बेहतर व आधुनिक संसाधन उपलब्ध कराने की कवायद तेज हो गई है। इसी क्रम में बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से हर कंपोजिट विद्यालय (कक्षा एक से आठ तक) में दो-दो स्मार्ट क्लास तैयार कराई जाएंगी। इसके लिए विभाग की ओर से स्कूलों में स्मार्ट टीवी व इसके लिए आवश्यक सहयोगी उपकरण पहुंचाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

विज्ञापन


बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से स्कूलों को आधुनिक संसाधनों से युक्त करने की कवायद तेजी से चलाई जा रही है। इसके तहत चरणबद्ध तरीके से स्कूलों में आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसी क्रम में विभाग ने सभी 25 हजार कंपोजिट विद्यालयों में स्मार्ट क्लास स्थापित करने की घोषणा की थी। इस वित्तीय वर्ष 2025-26 में इसके लिए बजट मिला है।

ये भी पढ़ें - ऊर्जा मंत्री और बिजली कर्मियों में खिंची तलवारें, मंत्री बोले- उनके नाम की सुपारी ले चुके हैं कर्मचारी; वेष बदलकर हैं विभाग में
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - नागपंचमी कल... इस बार शिव योग के साथ रवि और लक्ष्मी योग भी, जानें - कैसे करें पूजन
विज्ञापन


पहले चरण में लगभग 10 हजार कंपोजिट विद्यालयों में दो-दो स्मार्ट क्लास स्थापित होंगी। इसमें एक प्राइमरी (कक्षा एक से पांच) के लिए और एक अपर प्राइमरी (कक्षा छह से आठ) के लिए होगी। स्मार्ट क्लास होने से बच्चे को अत्याधुनिक तकनीकी के माध्यम से पठन-पाठन कराया जाएगा। वहीं वीडियो व चित्रों के माध्यम से बच्चों को आसानी से चीजें समझाई भी जा सकेंगी।

उत्तर प्रदेश बीटीसी शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव ने कहा कि विभाग की ओर से की गई यह पहल अच्छी है। बच्चे देखकर ज्यादा अच्छे तरह से सीखते हैं और चीजें उन्हें लंबे समय तक याद रहती हैं। ऐसे में स्मार्ट क्लास बच्चों के लिए काफी उपयोगी होगी। विभाग की ओर से इसके लिए डिजिटल कंटेंट पहले से उपलब्ध कराया गया है। स्मार्ट क्लास शुरू होने से इसका बेहतर प्रयोग किया जाएगा। यह शिक्षकों के लिए भी काफी उपयोगी होगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें