फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : मृतक शिक्षकों के आश्रितों को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष करेगा शैक्षिक महासंघ, 1205 मौत का दावा 

Mon, 17 May 2021 10:44 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

 राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने 1205 शिक्षकों और शिक्षणेतर कर्मियों की कोरोना से मौत का दावा है। महासंघ ने सरकार से मृतक आश्रितों को एक-एक करोड़ रुपये मुआवजा और सरकारी नौकरी देने की मांग की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंचायत चुनाव की ड्यूटी के दौरान कोरोना संक्रमित होने अथवा मृत शिक्षकों और शिक्षणेतर कर्मचारियों के आश्रितों को न्याय दिलाने के लिए राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ संघर्ष करेगा। महासंघ ने सरकार से मृतक आश्रितों को एक-एक करोड़ रुपये मुआवजा और सरकारी नौकरी देने की मांग की है। महासंघ ने चुनाव ड्यूटी के दौरान कोरोना से मृत शिक्षकों व शिक्षणेतर कर्मियों की सूची तैयार की है। इसमें 1205 शिक्षकों और शिक्षणेतर कर्मियों की कोरोना से मौत का दावा किया गया है।

विज्ञापन


 महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष अजीत सिंह का कहना है कि प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव अधिसूचना जारी होने के तुरंत बाद राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने राज्य निर्वाचन आयोग और प्रदेश सरकार से चुनाव में मतदान कर्मियों का टीकाकरण कराने, प्रशिक्षण से लेकर मतदान तक कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की मांग की थी। लेकिन सरकार और आयोग ने महासंघ की मांग पर ध्यान नहीं दिया। 

उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव में कोविड प्रोटोकॉल का खुलकर उल्लंघन किया गया। इसकी कीमत शिक्षकों व शिक्षणेतर कर्मियों ने जान गंवाकर अदा की। प्रदेश संगठन मंत्री शिवशंकर सिंह ने बताया कि महासंघ ने जिला इकाइयों के जरिये मृतक शिक्षकों और कर्मचारियों की सूची तैयार की है। महासंघ इनके आश्रितों को सरकार से उचित मदद और मुआवजा दिलाने के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें