फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मंगलवार को रामपुर जेल पहुंचेगी ईडी, पूर्व मंत्री आजम खां से होगी पूछताछ; कई करीबियों से हो चुकी बातचीत

Mon, 12 Oct 2026 07:13 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

ED to visit Rampur jail: जौहर ट्रस्ट मामले की जांच कर रहा प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) मंगलवार को रामपुर जेल में पूर्व मंत्री आजम खां से पूछताछ करेगा।
विज्ञापन
आजम खा से ईडी करेगी पूछताछ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौहर ट्रस्ट मामले की जांच कर रहा प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) मंगलवार को रामपुर जेल में पूर्व मंत्री आजम खां से पूछताछ करेगा। ईडी की चार सदस्यीय टीम को रामपुर भेज दिया गया है। आजम के बाद ईडी उनके बेटे अब्दुल्ला आजम से भी पूछताछ करने की तैयारी में है।

विज्ञापन


ईडी ने जौहर ट्रस्ट मामले में आजम के करीबी ठेकेदारों, फर्म संचालकों के साथ रामपुर के चमरौआ सीट से सपा विधायक नसीर अहमद खां से भी गहन पूछताछ की थी। अब उनके बयानों का सत्यापन आजम खां से कराया जाएगा। साथ ही उनसे जौहर ट्रस्ट द्वारा लिए गए फैसलों में भूमिका, जौहर यूनिवर्सिटी में सरकारी विभागों के बजट से निर्माण कार्य कराने, डमी ट्रस्टी और फर्जी दानदाताओं के बारे में भी सवाल होंगे। सूत्रों के मुताबिक पूछताछ का दायरा बुधवार तक भी बढ़ाया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें