कानपुर के बहुचर्चित किडनी रैकेट मामले की जांच करने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम भेजी जाएगी। ईडी की टीम आरोपियों की चल-अचल संपत्तियों को चिन्हित करने के साथ उनके बैंक खातों को फ्रीज कराने की कार्रवाई करेगी। सूत्रों के मुताबिक ईडी की पांच सदस्यीय टीम अगले सप्ताह कानपुर जाएगी।