फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कुलियों की आर्थिक स्थिति का होगा सर्वे, रेलवे बोर्ड ने की तैयारी, डीआरएम को मिलेगी जिम्मेदारी

Sat, 09 Aug 2025 09:20 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

देश भर के कुलियों को रोजगार और सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए उनकी आर्थिक स्थिति का सर्वे किया जाएगा। इसके लिए रेलवे बोर्ड ने तैयारी कर ली है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोजगार व सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से लखनऊ सहित देशभर में कुलियों की आर्थिक स्थिति का सर्वे किया जाएगा। इसकी तैयारी रेलवे बोर्ड की ओर से की जा रही है, जिसकी जिम्मेदारी जोनल रेलवे के मंडलों के डीआरएम को सौंपी जाएगी।

विज्ञापन


राष्ट्रीय कुली मोर्चा के समन्वयक राम सुरेश यादव ने बताया कि पिछले छह महीनों से कुलियों के रोजगार व सामाजिक सुरक्षा के लिए चलाए गए अभियान के तहत यह परिणाम सामने आया है।

इस अवधि में मोर्चा भी अपने स्तर से कुलियों के बीच सर्वे करेगी और इसकी रिपोर्ट रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव को सौंपी जाएगी। इस दौरान सभी डिवीजन और जोनल मुख्यालय पर कुलियों के रोजगार सम्मेलन भी कराए जाएंगे। यह सारे निर्णय शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये मोर्चा पदाधिकारियों ने लिए।
विज्ञापन


यादव ने बताया कि प्रतिनिधियों ने विभिन्न दलों के प्रमुखों, सांसदों को पत्र दिए और स्टेशनों पर कार्यक्रम कर रेलमंत्री को भी मांगपत्र भेजा था। संसद में भी कुलियों की आजीविका का सवाल प्रमुखता से उठा। इस प्रक्रिया में रेल मंत्रालय ने देश के सभी डीआरएम को रेलवे कुलियों की दशा पर जांच कर अपनी आख्या देने के लिए कहा है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें