फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Weather: ओडिशा में मानसून ठहरने से UP के इन इलाकों से रूठे बादल, पश्चिम के 16 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Mon, 07 Jul 2025 06:25 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Monsoon In UP: यूपी के पूर्वी जिलों में कुछ दिनों तक मानसूनी में नरमी दिखेगी। दूसरी ओर पश्चिम यूपी के कई जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट है। 
विज्ञापन
यूपी में बारिश। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Rain Alert In UP:  उत्तर प्रदेश में मानसूनी बारिश अगले कुछ दिन पश्चिमी हिस्से में ज्यादा मेहरबान रहने वाली है। सोमवार के लिए मौसम विभाग ने पश्चिमी यूपी के तराई जिलों सहारनपुर, शामली, बरेली, पीलीभीत समेत और उत्तराखंड और दिल्ली एनसीआर से सटे कुल 16 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही 47 जिलों में गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।

विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के पूर्वी हिस्से में अगले तीन चार दिन फिलहाल मानसूनी बारिश के मद्धिम पड़ने के संकेत हैं। इस दौरान पूर्वांचल के इलाकों में बादलों की आवाजाही के साथ छिटपुट बूंदाबांदी के ही आसार हैं। फिलहाल यहां अच्छी बारिश की संभावना न के बराबर है।रविवार को दक्षिणी यूपी और मध्य प्रदेश से सटे जिलों प्रयागराज, बांदा, चित्रकूट, सोनभद्र आदि में कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश देखने को मिली।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवाती परिसंचरण की वजह से मानसूनी नमी ओडिशा और मध्य प्रदेश तक संघनित होकर रह गई है। जिसके परिणाम स्वरूप रविवार को दक्षिणी यूपी और मध्य प्रदेश से सटे जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। सोमवार से अगले तीन चार दिन पश्चिमी तराई और मध्य यूपी में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

विज्ञापन

यहां है भारी बारिश होने की संभावना

बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, महोबा, झांसी, ललितपुर व आसपास के इलाकों में।
विज्ञापन

यहां है मेघगर्जन और वज्रपात होने की संभावना

वज्रपात - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, बहराइच, लखीमपुर खीरी, कानपुर देहात, कानपुर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आसपास के इलाकों में।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें