फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: रूखी पछुआ और तीखी धूप ने बढ़ाई तपिश, एक हफ्ते में 8 डिग्री चढ़ेगा पारा; जानें वैज्ञानिकों की राय

Fri, 10 Apr 2026 11:01 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

उत्तर प्रदेश में पछुआ हवाओं और तेज धूप से गर्मी बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले एक हफ्ते में तापमान 6 से 8 डिग्री तक बढ़ सकता है। प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा और दिन-रात दोनों के तापमान में लगातार वृद्धि होने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन
धूप से बचने के लिए चेहरा ढककर निकली महिलाएं। संवाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में विक्षोभ का असर खत्म होते ही शुक्रवार से मौसम में बदलाव देखने को मिला। तीखी धूप और तेज रफ्तार पछुआ की वजह से प्रदेश भर में तपिश भरे मौसम की वापसी देखने को मिली। कई जिलों में पछुआ की रफ्तार 30 से 40 किमी प्रति घंटे तक दर्ज की गई। मौसम साफ होने से धूप की तल्खी बढ़ी और प्रदेश भर में दिन के तापमान में 3 से 4 डिग्री की बढ़त रिकार्ड की गई।

विज्ञापन


मौसम विभाग का कहना है कि यूपी में अगले दो सप्ताह तक मौसम शुष्क रहेगा। रूखी पछुआ हवाएं फिलहाल 12 अप्रैल तक चलेंगी। इसके साथ ही अगले एक हफ्ते में प्रदेश भर के औसत तापमान में लगभग 6 से 8 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी का पूर्वानुमान है।

शुक्रवार को 36.7 डिग्री अधिकतम तापमान के साथ उरई सर्वाधिक गर्म रहा। वहीं, 35.4 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रयागराज दूसरे नंबर पर रहा। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मौसम साफ रहने और तपिश बढ़ने से आने वाले दिनों में दिन और रात दोनों के तापमान में क्रमश: बढोतरी देखने को मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें