फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: ऑटोमेटिक सिग्नलिंग से प्रभावित हुईं दर्जनों ट्रेनें, छह गाड़ियां रद्द, दर्जनभर बदले रूट से चलेंगी

Sun, 22 Dec 2024 06:59 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

Trains canceled in UP: गोरखपुर गोंडा रेलखंड पर चुरेब-मुंडेरवा स्टेशनों के बीच आटोमेटिक सिग्नलिंग की कमीशनिंग के चलते इस रूट की कई गाड़ियां प्रभावित होने जा रही हैं।
विज्ञापन
कई ट्रेनें कैंसिल हुईं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन की ओर से गोरखपुर गोंडा रेलखंड पर चुरेब-मुंडेरवा स्टेशनों के बीच आटोमेटिक सिग्नलिंग की कमीशनिंग के चलते इंटरलॉकिंग कार्य होगा, जिससे कई ट्रेनों को कैंसिल करने व कईयों के रूट बदलने का निर्णय लिया गया है। 23 से 26 दिसंबर तक तीन जोड़ी ट्रेनें रद्द रहेंगी, वहीं दर्जनभर ट्रेनें बदले रूट व रास्ते में रोककर चलाई जाएंगी।

विज्ञापन


सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि 05425/26 भटनी और अयोध्या धाम जं. से 24 व 25 दिसंबर को निरस्त रहेंगी। 25 दिसंबर को ट्रेन नंबर 12531/32 गोरखपुर लखनऊ जंक्शन गोरखपुर एक्सप्रेस व 04137 ग्वालियर बरौनी स्पेशल ट्रेन तथा बरौनी से 26 दिसंबर को 04138 बरौनी ग्वालियर स्पेशल ट्रेन कैंसिल रहेगी। इसी क्रम में 24 दिसंबर को चलने वाली 02563/64 बरौनी नई दिल्ली दरभंगा व 02569 दरभंगा-नई दिल्ली, नई दिल्ली से 24 व 25 दिसंबर को चलने वाली 02570 नई दिल्ली-दरभंगा, गोरखपुर से 24 दिसंबर को चलने वाली 12597 गोरखपुर छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, आनन्दविहार से 23 च 24 दिसंबर को चलने वाली 15274 आनन्द विहार टर्मिनल रक्सौल ट्रेनें बस्ती की जगह बढ़नी के रास्ते चलाई जाएंगी।

रास्ते में रोककर चलाई जाएंगी ये ट्रेनें
छपरा से 25 दिसंबर को चलने वाली 22531 छपरा मथुरा एक्सप्रेस छपरा से 135 मिनट, बांद्रा टर्मिनस से 23 दिसंबर को चलने वाली 19037 बांद्रा टर्मिनस-बरौनी एक्सप्रेस 120 मिनट, अमृतसर से 24 दिसंबर को चलने वाली 14674 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस मार्ग में 95 मिनट व काठगोदाम से 23 व 24 दिसंबर को चलने वाली 13020 काठगोदाम-हावड़ा एक्सप्रेस 45 मिनट रोककर चलाई जाएगी।
विज्ञापन


मुंडेरवा में नहीं रुकेगी लखनऊ-बरौनी
सीपीआरओ ने आगे बताया कि 15203 बरौनी लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस 25 दिसंबर को मुंडेरवा में नहीं रुकेगी। इससे पूर्व 15204 लखनऊ जंक्शन बरौनी एक्सप्रेस 24 दिसंबर को मुंडेरवा में नहीं रुकेगी। आगे की तारीखों में पूर्व की तरह दोनों ओर से ट्रेनों का ठहराव होता रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें