फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: लखनऊ में घर में घुसकर दिव्यांग मां-बेटे की हत्या, महिला के कपड़े अस्तव्यस्त; टब में डूबा था बेटे का शव

Tue, 10 Mar 2026 05:30 AM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ के मोहनलालगंज में डबल मर्डर की घटना सामने आई। एक महिला और उसका बेटा हत्या का शिकार हुए। महिला का शव अर्धनग्न अवस्था में पाया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू की। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। आरोपी और हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है।

विज्ञापन
कमरे में मिली मां-बेटे की लाश - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ के मोहनलालगंज के सिसेंडी गांव में सोमवार देर शाम घर में घुसकर दिव्यांग मां- बेटे की हत्या कर दी गई। महिला का शव बिस्तर के नीचे पड़ा मिला। उसके कपड़े अस्तव्यस्त थे। बेटे का सिर पानी भरे टब में डूबा था। उसके कपड़े भी फटे थे। घटनास्थल के हालात हत्या से पहले संघर्ष का इशारा कर रहे हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन


सिसेंडी गांव निवासी रेशमा बानो (45) बेटे शादाब (18) के साथ घर पर रहती थी। उसे एक आंख से नहीं दिखता था। घर के बाहर गुमटी चलाकर गुजारा करती थी। शादाब दोनों आंखों से नहीं देख सकता था। कोरोना में दूसरे पति इकबाल पठान की मौत के बाद रेशमा बेटे के साथ पति के मकान में ही रहती थी।

 रिश्तेदार सलमान के मुताबिक शाम करीब छह बजे रेशमा के बहनोई शब्बू ने फोन पर बताया कि वह रेशमा से फोन पर बात कर रहे थे तभी लगा किसी ने किसी ने रेशमा का फोन छीना है। उन्होंने रेशमा के घर जाकर हाल लेने को कहा। सलमान अपने भाई फरहान के साथ रेशमा के घर पहुंचे। वहां घर के दरवाजे पर बाहर से कुंडी लगी थी। लेकिन आसपास मां-बेटे नजर नहीं आए। इस पर दोनों सिटकनी खोलकर भीतर दाखिल हुए। अंदर रेशमा का शव चारपाई के नीचे पड़ा था। शव का कुछ हिस्सा कंबल से ढका था। 
विज्ञापन


पास ही शादाब का शव भी पड़ा था। उसका सिर पानी भरे टब में था। शरीर का बाकी हिस्सा फर्स पर था। आशंका जताई जा रही है कि शादाब को पानी भरे टब में डुबाकर मारा गया है। एसीपी विकास कुमार पांडेय का कहना है कि मामले की छानबीन जारी है। आसपास के लोगों से पूछताछ की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। पहली नजर में दम घोंटकर हत्या करने की आशंका है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें