लखनऊ से बैंकॉक के बीच उड़ान भरने वाली थाई एयर एशिया की सीधी उड़ान 16 नवंबर से बहाल की जा रही है। ईंधन संकट के चलते यह सेवा बीते पांच जून को बंद कर दी गई थी। मध्य एशिया में युद्ध के कारण ईंधन संकट खत्म होने के आसार जताए जा रहे हैं। इसके चलते बंद की जा चुकी विमान सेवाओं को बहाल किया जा रहा है। एयर एशिया की लखनऊ से क्वालालंपुर(मलयेशिया) की सीधी उड़ान भी बहाल करने की तैयारी की जा रही है।
जबकि 16 नवंबर से बैंकॉक की सीधी उड़ान बहाल हो रही है। एफडी-147 रात 11:30 बजे उड़ान भरकर सुबह 4:25 बजे बैंकाॅक पहुंचेगी। विमान का किराया 24438 रुपये चल रहा है। वापसी में थाई एयर एशिया का विमान एफडी-146 बैंकॉक से रात 8:20 बजे उड़ान भरकर रात 10:35 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेगी। विमान का किराया 15443 रुपये पहुंच गया है।