फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बहराइच हिंसा के बाद डीआईजी देवीपाटन बदले, अमित पाठक को किया तैनात, 12 आईपीएस के तबादले

Mon, 02 Dec 2024 08:44 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

बहराइच हिंसा के बाद डीआईजी देवीपाटन का तबादला कर दिया गया है। वहीं, 12 अन्य आईपीएस की तैनाती में भी फेरबदल किया गया है।
विज्ञापन
आईपीएस अफसरों के तबादले। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्य सरकार ने देवीपाटन के डीआईजी रेंज अमरेंद्र प्रसाद सिंह को भी हटा दिया है। माना जा रहा है कि बहराइच में सांप्रदायिक हिंसा भड़कने के मामले में उन्हें हटाया गया है। उनकी जगह डीजीपी मुख्यालय में डीआईजी लोक शिकायत अमित पाठक को देवीपाटन रेंज की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं अमरेंद्र प्रसाद को इंटेलिजेंस मुख्यालय भेजा गया है। इसके अलावा 12 अन्य आईपीएस अधिकारियों को भी इधर से उधर किया गया है। इसमें मेरठ, बस्ती और झांसी रेंज के डीआईजी शामिल हैं।

विज्ञापन


डीजीपी मुख्यालय में एडीजी कार्मिक राजा श्रीवास्तव की ओर से जारी आदेश के मुताबिक डीजीपी के जीएसओ एन. रविन्दर को एडीजी भ्रष्टाचार निवारण संगठन बनाया गया है। अभी तक यह जिम्मेदारी राजा श्रीवास्तव के पास थी, जिन्हें जल्द केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाना है। गृह सचिव डॉ. संजीव गुप्ता को डीजीपी मुख्यालय में एडीजी स्थापना और डीजीपी के जीएसओ पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बता दें कि एडीजी स्थापना संजय सिंघल को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए कार्यमुक्त करने की वजह से पद रिक्त हो गया था।

ये भी पढ़ें - एआरआर प्रस्ताव मंजूर हुआ तो यूपी में 15 फीसदी बढ़ सकती हैं बिजली दरें, दिखाया गया भारी घाटा
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - श्रीराम मंदिर ट्रस्ट ने जारी की शिव मंदिर सहित निर्माणाधीन अन्य मंदिरों की तस्वीरें, 22 जनवरी के लिए है खास तैयारी
विज्ञापन


लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध एवं मुख्यालय) आकाश कुलहरि को डीजीपी मुख्यालय में डीआईजी लोक शिकायत बनाया गया है। संजय सिंघल के केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने के बाद स्थापना की जिम्मेदारी गृह सचिव संजीव गुप्ता को दी गई है। आईजी रेंज मेरठ निचिकेता झा को गृह सचिव बनाया गया है। आईजी रेंज बस्ती आरके भारद्वाज को आईजी भवन कल्याण बनाया गया है। झांसी रेंज के डीआईजी कलानिधि नैथानी को मेरठ रेंज का डीआईजी बनाया गया है। गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त दिनेश कुमार पी. को बस्ती रेंज का डीआईजी बनाया गया है।

नोएडा पुलिस कमिश्नरेट में अपर पुलिस आयुक्त बबलू कुमार को लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध एवं मुख्यालय) बनाया गया है। आगरा पुलिस कमिश्नरेट में अपर पुलिस आयुक्त केशव कुमार चौधरी को झांसी रेंज का डीआईजी बनाया गया है। इंटेलिजेंस मुख्यालय में डीआईजी संजीव त्यागी को आगरा कमिश्नरेट में अपर पुलिस आयुक्त बनाया गया है। वहीं, अजय कुमार को 32वीं वाहिनी पीएसी, लखनऊ से नोएडा कमिश्नरेट में प्रभारी अपर पुलिस आयुक्त (मुख्यालय) बनाया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें