फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: डीजीपी राजीव कृष्णा के पिता हरिकिशन मित्तल का निधन, सीएम योगी ने जताया शोक

Thu, 06 Aug 2026 01:03 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ

सार

उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक के पिता और सिंचाई विभाग के सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता का 86 वर्ष की आयु में निधन हो गया। मुख्यमंत्री ने आवास पहुंचकर शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की और संवेदनाएं व्यक्त कीं। अंतिम संस्कार लखनऊ के बैकुंठ धाम में परिवार और शुभचिंतकों की मौजूदगी में संपन्न हुआ।
विज्ञापन
डीजीपी राजीव कृष्णा के पिता हरिकिशन मित्तल का निधन - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कृष्णा के पिता हरिकिशन मित्तल (86) का बुधवार शाम निधन हो गया। वह लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। हरिकिशन मित्तल सिंचाई विभाग में मुख्य अभियंता के पद से सेवानिवृत्त हुए थे।

विज्ञापन

उनका अंतिम संस्कार 6 अगस्त को पूर्वाह्न 11:30 बजे बैकुंठ धाम, भैंसाकुंड में किया गया। परिवार में डीजीपी राजीव कृष्णा के अलावा उनकी पुत्रवधू मीनाक्षी सिंह (मुख्य आयकर आयुक्त), दूसरे पुत्र संजीव मित्तल तथा पुत्री सीमा गर्ग हैं। निधन की सूचना मिलने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ डीजीपी के आवास पहुंचे और शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें