फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी डीजीपी बोले, कुंभ मेले की सुरक्षा के लिए प्रदेश पुलिस पूरी तरह तैयार

Mon, 14 Jan 2019 03:56 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
यूपी डीजीपी ओ पी सिंह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश पुलिस प्रयागराज में मंगलवार से शुरू हो रहे कुंभ मेले के दौरान सुरक्षा के लिए पूर्णतया तैयार है। प्रदेश के डीजीपी ओपी सिंह ने सोमवार को पीटीआई—भाषा को बताया कि आधुनिक पुलिस तकनीकों का इस्तेमाल होगा ताकि कोई घटना ना होने पाये। कुंभ 3200 हेक्टेअर से अधिक भूमि पर हो रहा है और इसमें अगले 50 दिनों में 12 करोड़ से अधिक लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।

विज्ञापन


सिंह ने बताया कि एक आधुनिक एकीकृत कमांड एवं कंट्रोल सेंटर बनाया गया है जो 1200 सीसीटीवी के जरिए कुंभ मेले पर 24 घंटे नजर रखेगा। उन्होंने बताया कि आतंकवादियों, अपराधियों और संदिग्ध तत्वों की निगरानी के लिए 'त्रिनेत्र ऐप' का इस्तेमाल किया जाएगा।

सिंह ने बताया कि सोशल साइटों पर कड़ी नजर रखी जाएगी और किसी साइट से यदि कोई दिक्कत होती है तो उसे ब्लॉक कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि तीन स्तर की सुरक्षा होगी। पहली कुंभ मेला क्षेत्र, दूसरी प्रयागराज नगर और तीसरी आसपास के जिले में होगी।
विज्ञापन


पूरे क्षेत्र को नौ जोन और 20 सेक्टरों में बांटा गया है । यहां बीस हजार से अधिक पुलिसकर्मी, छह हजार होमगार्ड, 40 थाने, 58 चौकियां, 40 दमकल स्टेशन, केन्द्रीय बलों की 80 कंपनियां और पीएसी की 20 कंपनियां तैनात की गयी हैं ।
विज्ञापन


डीजीपी ने बताया कि किसी आतंकी गतिविधि से निपटने के लिए आतंकवाद रोधी स्क्वाड के कमांडो, बम निरोधक दस्ता ओर खुफिया एजेंसियों को मुस्तैद किया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें