पुलिस मुख्यालय में अवलोकन करते यूपी डीजीपी राजीव कृष्ण।
- फोटो : amar ujala
यूपी में श्रावण मास पर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में महादेव के मंदिरों में हो रहे आयोजन और कांवड़ यात्रा के मद्देनजर डीजीपी राजीव कृष्ण ने विभिन्न जिलों की सीसीटीवी व टीथर्ड ड्रोन की लाइव फीड का लखनऊ स्थित पुलिस मुख्यालय में अवलोकन किया और कानून व्यवस्था की समीक्षा की।
इस दौरान उनके साथ एडीजी कानून व्यवस्था अमिताभ यश और आईजी कानून व्यवस्था एल आर कुमार मौजूद रहे। डीजीपी ने अफसरों को निर्देश भी दिए।
बता दें कि कांवड़ यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी कावड़ मार्गों पर तैनात किए गए हैं। वहीं, कांवड़ यात्रियों की सुविधा का पूरा ध्यान रखा जा रहा है।
जिलों में शिव मंदिरों व श्रद्धालुओं पर जिलाधिकारी व कप्तान हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा कर रहे हैं। इससे आम श्रद्धालु भी बेहद खुश नजर आ रहे हैं।