फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही भर्ती परीक्षा 18 व 19 जून को, यूपी डीजीपी ने जारी किए निर्देश

Wed, 13 Jun 2018 11:58 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

सिपाही भर्ती 2018 के लिए 18 और 19 जून को होने वाली परीक्षा के लिए डीजीपी ओम प्रकाश सिंह ने चाक-चौबंद व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। 56 जिलों के 860 केंद्रों पर सिपाही भर्ती के लिए लिखित परीक्षा होनी है।

विज्ञापन


18000 पीएसी आरक्षी और 23520 नागरिक पुलिस आरक्षी (महिला व पुरुष) के पद के लिए 23 लाख 67 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। परीक्षा कराने की जिम्मेदारी टीसीएस को दी गई है।

डीआईजी कानून-व्यवस्था प्रवीण कुमार ने बताया कि डीजीपी की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि परीक्षा के दौरान विशेष सतर्कता एवं सुरक्षा सुनिश्चित कराई जाए, स्थानीय अभिसूचना तंत्र को सक्रिय रखा जाए। जिस स्थान पर परीक्षा सामग्री रखी जाए, वहां सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ ही पुलिस पेट्रोलिंग की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन


परीक्षा वाले जिलों में व केंद्रों पर पुलिस प्रबंध सही ढंग से किया जाए ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। परीक्षा की समाप्ति के बाद बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन और व अन्य भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर भी पुलिस प्रबंध पहले से ही करा लिया जाए।

अफवाहों पर विशेष ध्यान रखा जाए। व्यवस्थापकों से कहा गया है कि परीक्षा केंद्रों पर पेयजल की समुचित व्यवस्था करें। डीजीपी बृहस्पतिवार को संबंधित जिलों के पुलिस कप्तानों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग भी करेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें