दिल्ली से लेकर यूपी तक मचे सियासी घमासान के बीच यूपी पुलिस पूरे प्रदेश की कानून व्यवस्था पर नजर रख रही है। इस संबंध में डीजीपी अफसरों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
दिल्ली के जंतर मंतर पर चल रहे युवाओं के प्रदर्शन के बीच मचे सियासी घमासान को लेकर यूपी पुलिस सतर्क है और अफसरों को किसी भी स्थिति से निपटने के लिए मुस्तैद रहने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश राजीव कृष्ण, एडीजी लॉ एंड ऑर्डर अमिताभ यश एवं आईजी लॉ एंड ऑर्डर एल.आर. कुमार द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम में बैठकर पूरे प्रदेश की कानून-व्यवस्था तथा सुरक्षा स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है, जिलों से फीडबैक लिया जा रहा है और अधिकारियों को लगातार आवश्यक निर्देश दिये जा रहे है।
वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को अचूक बनाए रखने के लिए समस्त पुलिस बल को निरंतर सतर्क एवं पूर्ण मुस्तैदी बनाए रखने, संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखने तथा किसी भी परिस्थिति में त्वरित एवं प्रभावी पुलिस कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।