फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पदभार ग्रहण करने के बाद सीएम योगी से मिले नए डीजीपी, बोले- राज्य सरकार की प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाऊंगा

Sun, 01 Jun 2025 04:10 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Rajiv Krishna UP DGP: यूपी के नवनियुक्त डीजीपी राजीव कृष्ण ने पदभार ग्रहण करने के बाद रविवार को सीएम योगी से शिष्टाचार भेंट की और यूपी के पुलिस मुखिया की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपने पर आभार जताया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी से मिले यूपी के नवनियुक्त डीजीपी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश सरकार ने वर्ष 1991 बैच के आईपीएस अधिकारी राजीव कृष्णा को डीजीपी नियुक्त किया है। उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के अध्यक्ष के साथ डायरेक्टर विजिलेंस की जिम्मेदारी संभाल रहे राजीव कृष्ण 11 वरिष्ठ आईपीएस अफसरों को सुपरसीड कर डीजीपी बनाए गए हैं। बता दें कि निवर्तमान डीजीपी प्रशांत कुमार को सेवा विस्तार नहीं मिल सका, जिसके बाद देर शाम राजीव कृष्णा को डीजीपी बनाने की घोषणा कर दी है। उन्होंने रात करीब 9 बजे डीजीपी का कार्यभार ग्रहण कर लिया। नवनियुक्त डीजीपी ने कार्यभार संभालने के बाद रविवार को सीएम योगी से शिष्टाचार भेंट की।

विज्ञापन


मुलाकात के बाद डीजीपी ने एक्स पर कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस का नेतृत्व करने का महत्वपूर्ण दायित्व मुझे सौंपने के लिए मैं मुख्यमंत्री जी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। उनके मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद से मैं राज्य सरकार की प्राथमिकताओं - अपराध एवं भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस, महिला सुरक्षा, नागरिक केन्द्रित पुलिसिंग तथा उत्कृष्ट कानून-व्यवस्था - को पूरी निष्ठा से आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हूं।

प्रशांत को नहीं मिला विस्तार
शनिवार को पूरे दिन प्रशांत कुमार का सेवा विस्तार होने की अटकलें लगती रहीं। देर शाम तक प्रशांत कुमार द्वारा डीजीपी पद का कार्यभार नहीं छोड़ने पर इन अटकलों को बल मिलता गया, हालांकि रात करीब आठ बजे राजीव कृष्णा को डीजीपी बनाने की घोषणा कर दी गई। देर शाम प्रशांत कुमार, राजीव कृष्णा और प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट कर उन्हें पुलिस विभाग की कॉफी टेबिल बुक भेंट की।
विज्ञापन


इनको किया सुपरसीड
वर्ष 1989 बैच के शफी अहसान रिजवी, आशीष गुप्ता, आदित्य मिश्रा, वर्ष 1990 बैच के संदीप सालुंके, दलजीत सिंह चौधरी, रेणुका मिश्रा, बिजय कुमार मौर्य, एमके बशाल, तिलोत्तमा वर्मा, वर्ष 1991 बैच के आलोक शर्मा और पीयूष आनंद।

Trending Videos
विज्ञापन

लगातार पांचवी बार कार्यवाहक डीजीपी

बता दें कि राजीव कृष्णा प्रदेश के पांचवें कार्यवाहक डीजीपी बनाए गए हैं। इससे पहले डीएस चौहान, आरके विश्वकर्मा, विजय कुमार, प्रशांत कुमार कार्यवाहक बनाए गए थे। इसकी वजह राज्य सरकार द्वारा बीते करीब तीन वर्ष से संघ लोक सेवा आयोग को पैनल नहीं भेजा जाना है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें