फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: वन महोत्सव के बीच हटाए गए शाहजहांपुर और सोहागीबरवा के डीएफओ, मंत्रियों की शिकायत पर कार्रवाई

Tue, 02 Jul 2024 12:31 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

वन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. अरुण सक्सेना से नवीन प्रकाश का काम संतोषजनक न होने की शिकायत केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने की थी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश शासन ने वन महोत्सव के बीच शाहजहांपुर और सोहगीबरवा (महाराजगंज) के डीएफओ (प्रभागीय वनाधिकारी) को हटाकर वन मुख्यालय से अटैच कर दिया है। इनका काम संतोषजनक न होने की शिकायत मिलने के बाद शासन ने हटाने का निर्णय लिया। सोहागीबरवा (महाराजगंज) के डीएफओ नवीन प्रकाश शाक्य को हटाकर वन मुख्यालय से संबद्ध किया गया है।

विज्ञापन


बताया जाता है कि वन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. अरुण सक्सेना से नवीन प्रकाश का काम संतोषजनक न होने की शिकायत केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने की थी। महाराजगंज के दो विधायकों ने भी अपनी शिकायत में कहा कि नवीन प्रकाश की कार्यप्रणाली पार्टी की छवि को धूमिल करने वाली है। इसके चलते पार्टी को लोकसभा चुनाव में नुकसान भी उठाना पड़ा।

वहीं, शाहजहांपुर के डीएफओ प्रखर गुप्ता को भी हटा दिया गया है। पिछड़ा वर्ग कल्याण राज्यमंत्री व शाहजहांपुर के प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप ने उनके कामकाज को असंतोषजनक बताते हुए डॉ. अरुण सक्सेना से शिकायत की थी। इसमें कहा था कि कई विधायकों और पार्टी पदाधिकारियों ने भी प्रखर गुप्ता की कार्यप्रणाली को ठीक नहीं बताया है। वे जनता के साथ अभद्र व्यवहार भी करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें