सपा प्रत्याशी डॉ. मान सिंह यादव।
परिषद चुनाव में जीत और हार के अंतर के लिहाज से देखें तो इलाहाबाद-झांसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में सपा के डॉ. मान सिंह यादव ने प्रदेश में सबसे बड़ी जीत दर्ज की। इस सीट पर भाजपा के अशोक कुमार राठौर को 27663 मतों के भारी अंतर से शिकस्त देते हुए कुल 60358 वोट हासिल किए। इसके विपरीत, सबसे रोमांचक और कांटे का मुकाबला गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक क्षेत्र में देखने को मिला, जहां भाजपा के ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने निर्दलीय उम्मीदवार राजीव यादव को मात्र 2210 मतों के बेहद मामूली अंतर से हराया।