फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा व उनकी पत्नी हुए कोरोना निगेटिव, पीजीआई में चल रहा था इलाज

Thu, 06 May 2021 06:42 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

पिछले दिनों कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उन्हें लखनऊ पीजीआई में भर्ती करवाया गया था। अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद शर्मा दंपत्ति अब ऐशबाग स्थित अपने घर में आराम करेंगे।
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा और उनकी पत्नी डॉ. जयलक्ष्मी शर्मा ने कोरोना को मात दे दी है। दोनों लोगों का कोविड टेस्ट निगेटिव आ गया है। आरटीपीसीआर रिपोर्ट निगेटिव होने पर डाक्टरों ने डिस्चार्ज कर दिया है। डाक्टरों ने अभी कुछ दिनों तक वह घर पर आइसोलेशन में रहने की सलाह दी है।

विज्ञापन

 
ज्ञात हो कि डॉ. दिनेश शर्मा व उनकी पत्नी कोरोना रिपोर्ट बीते 21 अप्रैल को पॉजिटिव आई थी। कोरोना संक्रमित होने के बाद वह अपने पैतृक आवास पर होम आइसोलेशन में थे। तबीयत बिगडने पर पत्नी डॉ. जय लक्ष्मी को पहले एसजीपीजीआई में भर्ती कराया गया। इसके बाद 27 अप्रैल को डिप्टी सीएम की हालत बिगडने पर उन्हें भी आईसीयू में भर्ती किया गया था।

इस दौरान डिप्टी सीएम का सीटी स्कैन, एक्स-रे व खून की जांच की गयी। कोरोना का संक्रमण अधिक होने के कारण डॉक्टरों की टीम उनके इलाज में जुटी रही। पीजीआई के निदेशक प्रो. आर के धीमन के मुताबिक डिप्टी सीएम और उनकी पत्नी की रिपोर्ट नेगेटिव आ गई है। उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें