उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने होली के मद्देनजर प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों में पुख्ता इंतजाम के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि इमरजेंसी में दवाओं से लेकर चिकित्सक एवं चिकित्साकर्मियों की मौजूदगी लगातार बनी रहनी चाहिए। जरूरत पड़ने पर त्वचा, नेत्र रोग विशेषज्ञ को भी बुलाया जाए। उन्हें ऑन कॉल रखा जाए।