फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP weather update: 24 जिलों में घना कोहरा, तीन दिन तक लगातार बारिश की आशंका, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Thu, 30 Jan 2025 07:51 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

UP Weather Today: यूपी में मौसम एक बार फिर बदल गया है। गुरुवार को प्रदेश के दो दर्जन जिलों में कोहरा पड़ रहा है। मौसम विभाग ने दक्षिणी हरियाणा के ऊपर विकसित हुआ चक्रवाती परिसंचरण बताया है।
विज्ञापन
यूपी में बारिश की चेतावनी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Weather News: प्रदेश में मौसम ने करवट लेना शुरू कर दिया है। आज प्रदेश के कई हिस्सों में दिन की शुरुआत घने कोहरे से हुई। बुधवार को लखनऊ समेत प्रदेश के विभिन्न इलाकों में बादलों की आवाजाही लगी रही। इससे तापमान में मामूली गिरावट के आसार हैं। फरवरी का आगाज बूंदाबांदी से होने वाली है। एक फरवरी से सक्रिय हो रहा पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी यूपी में बूंदाबांदी कराएगा। 

विज्ञापन


वर्तमान में इसकी स्थिति पश्चिमी अफगानिस्तान के ऊपर बताई जा रही है। वहीं, तीन फरवरी से प्रदेश में एक और विक्षोभ सक्रिय होगा, जो पूरे यूपी में तीन से छह फरवरी के बीच हल्की से मध्यम बारिश कराएगा। यह इस साल का अब तक का सबसे शक्तिशाली विक्षोभ होगा, जो अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से नमी लेकर पूरब से लेकर पश्चिम तक तीन दिनों तक बारिश कराएगा।

मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार के लिए प्रदेश के 24 जिलों में घने कोहरे की चेतावनी जारी किया है। बुधवार को ज्यादातर इलाकों में बादलों की आवाजाही रही। रात में गलन बरकरार रही। तराई इलाकों में अभी दो दिनों तक घना कोहरा छाया रहेगा।
विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि एक फरवरी को सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के असर से पश्चिम में बूंदाबांदी के बाद एक और शक्तिशाली विक्षोभ प्रदेश भर में तीन से छह फरवरी के बीच हल्की से मध्यम बारिश कराएगा।

Trending Videos
विज्ञापन

इन जिलों में घने कोहरे की चेतावनी

सीतापुर, बाराबंकी, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, लखीमपुर खीरी, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत व आसपास के इलाकों में।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें