फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: महिला विश्वकप टीम का हिस्सा रहीं दीप्ति शर्मा को यूपी सरकार करेगी सम्मानित, मिलेगी डेढ़ करोड़ की राशि भी

Wed, 05 Nov 2025 12:10 PM IST
रोहित मिश्र खेल सवांददाता, लखनऊ

सार

Women cricket team: महिला विश्वकप क्रिकेट टीम का हिस्सा रहीं यूपी की दीप्ति शर्मा को राज्य सरकार सम्मानित करेगी। दीप्ति मूल रूप से आगरा की रहने वाली हैं। 
विज्ञापन
दीप्ति शर्मा - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत को महिला विश्वकप में पहली बार चैंपियन बनाने में अहम योगदान देने वाली यूपी की दीप्ति शर्मा को राज्य सरकार सम्मानित करेगी। मिली जानकारी के अनुसार आगरा की मूल निवासी दीप्ति को डेढ़ करोड़ रुपये दिए जाएंगे। हालांकि अभी तक सम्मान समारोह की तिथि घोषित नहीं हुई है। संभावना है कि दीप्ति को यूपी दिवस पर होने वाले खिलाड़ियों के सम्मान समारोह में पुरस्कृत किया जा सकता है। 

विज्ञापन


खेल निदेशक डॉ. आरपी सिंह ने बताया कि दीप्ति ने पूरे महिला विश्वकप में कमाल का प्रदर्शन करते हुए भारत को खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई। प्रतियोगिता में प्लेयर ऑफ का सीरीज का खिताब जीतकर उन्होंने यूपी का नाम दुनिया भर में रोशन किया है। महिला क्रिकेट के दीप्ति के इस प्रदर्शन को लंबे समय तक याद रखा जाएगा। 

उन्होंने कहा कि यूपी सरकार की ओर से जारी शासनादेश के अनुसार विश्वकप में विजेता टीम में शामिल यूपी के खिलाड़ी को ड़ेढ करोड़, उपविजेता टीम का सदस्य होने पर 75 लाख और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम का सदस्य होने पर 50 लाख रुपये देने का प्रावधान है। इसके अनुरूप दीप्ति को डेढ़ करोड़ रुपये दिए जाएंगे। अभी सम्मान समारोह की तिथि को लेकर कुछ साफ नहीं हुआ है। जल्द ही इस संबंध में फैसला लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें