शिक्षामित्रों के तबादले या मूल विद्यालय वापसी से जुड़ा आदेश जल्द जारी कर दिया जाएगा। मानदेय को लेकर जो भी स्पष्ट प्रस्ताव भेजना है, वह भी जल्द करेंगे। विभाग इस पर तेजी से काम कर रहा है। जल्द ही शिक्षामित्रों को भी खुशखबरी मिलेगी।- डॉ. एमकेएस सुंदरम, प्रमुख सचिव, बेसिक शिक्षा विभाग
हमारी कई बार बेसिक शिक्षा मंत्री व विभाग के प्रमुख सचिव से मुलाकात व वार्ता हुई है, इसमें हमें हर बार सकारात्मक कार्यवाही का आश्वासन मिला है। किंतु अभी तक मूल विद्यालय वापसी, मानदेय बढ़ाने आदि मांगों पर कोई आदेश नहीं जारी हुआ। इस पर जल्द आदेश जारी किया जाना चाहिए।- शिवकुमार शुक्ला, प्रदेश अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ