फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli: मां के साथ गंगा स्नान करने आए दो बच्चे डूबे, एक की मौत, बेहोशी की हालत में निकाली गई महिला

Fri, 15 Nov 2024 11:40 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली

सार

गंगा स्नान के लिए नदी में उतरे दो बच्चे डूब गए जबकि एक की मौत हो गई। दूसरे का पता नहीं चल सका है। मां को बेहोशी की हालत में नाविकों ने गंगा से निकाला है।
विज्ञापन
डलमऊ का हादसास्थल व अपने परिजनों के साथ आयुष। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायबरेली के डलमऊ-फतेहपुर के पर गंगा पुल के नीचे कार्तिक पूर्णिमा पर मां के साथ स्नान करने आए दो बच्चे डूब गए। बच्चों को बचाने में मां ने भी गंगा में छलांग लगा दी। इसी बीच जब नाविकों की नजर पड़ी तो वह मदद के लिए नाव लेकर निकले। घटना में एक बच्चे की मौत हो गई वहीं दूसरे बच्चे का पता नहीं लग सका है। महिला को नाविकों ने बेहोश हालत में गंगा से निकाल लिया, जिसका सीएचसी पर इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन


फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना अंतर्गत बारी गांव निवासी दिलीप की पत्नी छेदाना शुक्रवार को कार्तिक पूर्णिमा पर अपने तीन बच्चों हिमांशु (12), पियूष (9) और आयुष (7) के साथ डलमऊ और फतहेपुर सीमा को जोड़ने वाले गंगा पुल के दक्षिणी छोर पर गंगा में स्नान के लिए पहुंची थी। इस दौरान हिमांशु और पियूष ने गंगा में स्नान के लिए छलांग लगाई तो दोनों गंगा के गहरे पानी में डूबने लगे, यह देख मां छेदाना भी बच्चों के बचाने के  लिए गंगा में कूद गई।

इस पर दूर से नाविकों की नजर पड़ी तो वह मदद के लिए दौड़े और प्रयास कर हिमांशु और छेदाना को पानी से बाहर निकाला लेकिन हिमांशु की मौत हो चुकी थी, वहीं छेदाना बेहोश थी। जिसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। पियूष का पता नहीं लग सका है। जबकि आयुष ने गंगा में छलांग नहीं लगाई थी तो वह बच गया। इस घटना के बाद फतेहपुर के हुसैनगंज की पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं, डलमऊ पुलिस ने बताया कि मामला हुसैनगंज थाना का है। गंगा के जिस छोर पर घटना हुई वह फतेहपुर का है।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें