फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अवैध धर्मांतरण के सरगना छांगुर के सहयोगी बाबू राजेश को एटीएस ने दबोचा, उसके लिए केस मैनेज करता था

Sun, 20 Jul 2025 03:35 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

यूपी एटीएस ने धर्मांतरण के आरोपी छांगुर के करीबियों की धड़पकड़ तेज कर दी है। एटीएस ने उसके सहयोगी राजेश उपाध्याय को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
राजेश कुमार उपाध्याय। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अवैध धर्मांतरण के सरगना छांगुर उर्फ जमालुद्दीन के सहयोगी जनपद न्यायालय में सीजेएम कोर्ट में पेशकार रहे राजेश उपाध्याय को एटीएस ने गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को एटीएस गोपनीय तरीके से बलरामपुर पहुंची और छांगुर के करीबी न्यायालय के बाबू राजेश उपाध्याय की जांच की।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि राजेश छांगुर के इशारे पर कोर्ट में केस मैनेज करता था। यही नहीं छांगुर के विरोधियों को फंसाने के एफआईआर के आदेश कोर्ट से जारी करवाने में मदद करता था।

ये भी पढ़ें - आलीशान कोठी से धर्मांतरण... आश्वी बुटीक से विदेश में कारोबार, ईडी के हाथ लगे ये अहम सुराग
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - लखनऊ: चार साल की बच्ची से दुष्कर्म, मां ने कहा- स्कूल बोला था कि रिपोर्ट मत लिखाओ, बदनामी होगी; जानिए पूरा मामला


छांगुर ने राजेश उपाध्याय की पत्नी संगीता को महाराष्ट्र पुणे की प्रापर्टी में हिस्सेदारी दे रखी थी जिसमें संगीता को मुनाफा दिए जाने का खुलासा एटीएस की जांच में हुआ था। राजेश के बाद अभी और गिरफ्तारी होनी है। एटीएस की टीम बलरामपुर में सक्रिय है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें