फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: प्रदेश की 11 विधान परिषद सीटों के लिए मतगणना कल, इन सात शहरों में होगी गिनती; जानिए कब आएंगे परिणाम

Mon, 26 Oct 2026 10:06 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

UP Legislative Council Elections: यूपी में 11 विधान परिषद सीटों के लिए वोटों की गिनती 27 अक्तूबर को होगी। मुख्य मुकाबला भाजपा और सपा के बीच है। 
विज्ञापन
यूपी में वोटों की गिनती। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी में मंगलवार को 11 विधान परिषद सीटों के लिए वोटों की गिनती होगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि उत्तर प्रदेश विधान परिषद के 5 खंड स्नातक और 6 खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की मतगणना मंगलवार को प्रातः 8 बजे से लखनऊ, वाराणसी, आगरा, मेरठ, झांसी, बरेली और गोरखपुर में होगी।

विज्ञापन


लखनऊ स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रः स्नातक सीट की मतगणना रमाबाई रैली स्थल, वाराणसी स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की स्टेट वेयरहाउस कॉर्पोरेशन वाराणसी, आगरा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना नवीन कृषि उत्पादन मंडी समिति आगरा, मेरठ स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना सरदार वल्लभभाई पटेल यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर एंड टेक्नोलॉजी मोदीपुरम मेरठ , इलाहाबाद-झांसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना बुंदेलखंड डिग्री कॉलेज, झांसी में होगी।

इसी तरह से बरेली-मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना संजय कम्युनिटी हॉल बरेली, गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना पंडित दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय गोरखपुर के परिसर में होगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सभी 11 निर्वाचन क्षेत्रों में मतगणना निर्धारित स्थलों पर रिटर्निंग ऑफिसर के निर्देशन और प्रेक्षकों की निगरानी में संपन्न कराई जाएगी। मतगणना की प्रक्रिया को सुचारु, शांतिपूर्ण व पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की गई हैं। इसके परिणाम देर शाम तक आने की उम्मीद है। 

विज्ञापन
Trending Videos

29 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज, सुबह आठ बजे से मतगणना

लखनऊ खंड स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के 29 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मंगलवार को होगा। मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू होगी। स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 16 और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 13 प्रत्याशी मैदान में हैं। मतगणना के लिए दोनों निर्वाचन क्षेत्रों में 14-14 टेबल लगाई जाएंगी। प्रत्येक टेबल पर चार कर्मचारी तैनात रहेंगे।

स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा के अवनीश कुमार सिंह और सपा की कांति सिंह और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा के उमेश द्विवेदी और सपा के सुशील कुमार के अलावा शेष 25 निर्दलीय प्रत्याशी हैं। मतगणना की तैयारियों का जायजा लेने के लिए अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) प्रदीप कुमार ने स्थल का निरीक्षण किया।

उन्होंने बताया कि कड़ी सुरक्षा के बीज सुबह आठ बजे मतपेटियों से मतपत्र निकालने के बाद उनकी गड्डियां बनाई जाएंगी। इसके बाद मतगणना शुरू होगी। प्रत्येक टेबल पर प्रत्याशियों का एक-एक एजेंट मौजूद रह सकेगा। पूरी प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग कराई जाएगी। परिसर के बाहर भी सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। मीडिया बंधुओं के लिए मीडिया सेंटर की व्यवस्था की गई है।

इन प्रत्याशियों के भाग्य का होगा फैसला

शिक्षक खंड
उमेश द्विवेदी - भारतीय जनता पार्टी
सुशील कुमार- समाजवादी पार्टी
आशीष कुमार सिंह - निर्दलीय
जगजीवन प्रसाद शुक्ल उर्फ जगजीवन - निर्दलीय
जितेंद्र नाथ मिश्र - निर्दलीय
दीन दयाल गुप्त - निर्दलीय
देवेंद्र कुमार सिंह - निर्दलीय
धीरेंद्र सिंह - निर्दलीय
डॉ. रवीरंद्र कुमार त्रिपाठी - निर्दलीय
शाह आलम खान - निर्दलीय
सुशील कुमार - निर्दलीय
सोहन लाल - निर्दलीय
श्रवण कुमार त्रिपाठी - निर्दलीय
विज्ञापन

स्नातक खंड में ये हैं प्रत्याशी

अवनीश कुमार सिंह - भारतीय जनता पार्टी
कांति सिंह - समाजवादी पार्टी
अवनीश कुमार पांडेय - निर्दलीय
अवनीश पटे - निर्दलीय
अवनीश सिंह , अतरौरा मीरपुर - निर्दलीय
अवनीश सिंह आसपुर देवसरा - निर्दलीय
अवनीश कुमार सिंह - निर्दलीय
मो. आफाक उस्मानी - निर्दलीय
कांति देवी - निर्दलीय
धमेंद्र सिंह - निर्दलीय
वकील अहमद अंसारी - निर्दलीय
विजय कुमार - निर्दलीय
शैलेंद्र सिंह - निर्दलीय
स्मिता मिश्रा - निर्दलीय
सुनील कुमार श्रीवास्तव - निर्दलीय
सुशील दुबे - निर्दलीय
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें