भयंकर गर्मी के बीच ट्रेनों की जनरल बोगियों में सफर मुहाल हो गया है। शनिवार को जम्मू से लखनऊ आने वाली जम्मूतवी, कोलकाता एक्सप्रेस आदि ट्रेनों की जनरल बोगियों के यात्री ठसाठस भरे थे। पसीने से लथपथ मुसाफिरों ने इसकी शिकायत की। लेकिन जनरल बोगियों में क्षमता से अधिक यात्रियों के बैठने के चलते मुश्किलें हो रही हैं।