फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: लगातार बारिश से गिरा पूरे प्रदेश में पारा, शुक्रवार से फिर मौसम बदलने का पूर्वानुमान; जानिए अलर्ट

Thu, 18 Sep 2025 08:27 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Weather of UP: यूपी में लगातार हो रही बारिश से कई जिलों में अधिकतम पारा 30 डिग्री के आसपास आ गया है। मौसम विभाग ने इसको लेकर पूर्वानुमान जारी किया है। 
विज्ञापन
बारिश से लखनऊ में गिरा पारा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के विभिन्न इलाकों में बीते तीन दिनों से गरज चमक से साथ भारी बारिश देखने को मिली। माैसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार से अगले कुछ दिनों के लिए बारिश की सक्रियता में फिलहाल कमी आने के संकेत हैं। पश्चिमी यूपी में कल से माैसम के लगभग शुष्क रहने का पूर्वानुमान है। पूर्वी यूपी में छिटपुट बूंदाबांदी का सिलसिला फिलहाल जारी रहेगा। शुक्रवार के लिए माैसम विभाग की ओर से प्रदेश में कहीं भारी बारिश की चेतावनी नहीं है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को यूपी के पूर्वांचल, अवध क्षेत्र के साथ ही तराई के कुशीनगर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, पीलीभीत, बरेली आदि में कहीं मध्यम तो कहीं भारी बारिश दर्ज की गई। तीन दिनों तक हुई बरसात के असर से अयोध्या, अमेठी, सुल्तानपुर, बहराइच आदि में दिन का अधिकतम पारा 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास आ गया। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक उत्तर प्रदेश में फिलहाल कोई भी वेदर सिस्टम सक्रिय नहीं है। इसके असर से प्रदेश में अगले कुछ दिनों के लिए मानसूनी बारिश की तीव्रता में कमी आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें