फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: वैकल्पिक बिजली का कर लें इंतजाम, बंद रहेगी आज आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

राजधानी के तमाम इलाकों में शुक्रवार को बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इस दौरान सुधार कार्य होगा। इसलिए उपभोक्ता वैकल्पिक बिजली का इंतजाम कर लें। राजाजीपुरम न्यू उपकेंद्र के आनंद विहार, शिवाजीपुरम, पथरकट्टा, सेक्टर 11,अशोक नगर, धनिया महरी पुल, शक्ति चौराहा, अशरफ नगर, मुराव टोला, एफ ब्लॉक, ई ब्लॉक का कुछ एरिया, थाना तालकटोरा किशोर विहार गेट नंबर एक सहित आसपास की बिजली सुबह 11 से शाम 5 बजे तक बंद होगी। इंजीनियरिंग कॉलेज उपकेंद्र के छुईयापुर गांव, जानकीपुरम गार्डेन, एमडीआई सेक्टर-आई, एवं जानकीपुरम सेक्टर आई उपकेंद के सेक्टर एक से पांच के उपभोक्ताओं की सुबह 11 से शाम 5 बजे के बीच अलग-अलग समय में बिजली बंद रहेगी। ऐशबाग उपकेंद्र के शास्त्री नगर फीडर के खजुआ चबूतरा की बिजली सुबह 10 से शाम 5 बजे तक प्रभावित रहेगा। पुरनिया उपकेंद्र के सेक्टर सी, डी, एल, शिवाला पुरवा, सेक्टर एम व एच की बिजली सुबह 10 से शाम 5 बजे अलग-अलग समय में बंद की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें