फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP : अगले महीने शुरू होगा नोएडा में अंतरराष्ट्रीय फिल्म सिटी का निर्माण, सीएम योगी आदित्यनाथ करेंगे शिलान्यास

Sun, 25 May 2025 12:17 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Noida Film City: निर्माण कार्य के लिए बोनी कपूर की कंपनी बेव्यू प्रोजेक्ट्स एलएलपी ने पूरी तैयारी कर ली है। 
विज्ञापन
सीएम करेंगे फिल्म सिटी का शुुभारंभ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यमुना एक्सप्रेसवे पर इंटरनेशनल फिल्म सिटी का निर्माण अगले माह से शुरू हो सकता है। निर्माण कार्य के लिए बोनी कपूर की कंपनी बेव्यू प्रोजेक्ट्स एलएलपी ने पूरी तैयारी कर ली है। जिस भूमि पर निर्माण होना है उसका जियो-टेक्निकल सर्वे लगभग पूरा हो चुका है और कंपनी आने वाले दो-तीन दिनों में अपना बिल्डिंग प्लान दाखिल कर देगी।

विज्ञापन


जमीन समतल करने का काम जारी है और सड़क निर्माण सहित अन्य विकास कार्य भी तेजी से हो रहे हैं। साफ-सफाई का काम लगभग पूरा हो चुका है। सभी अनुमति मिलते ही निर्माण कार्य का शुभारंभ हो जाएगा। फिल्म सिटी का शिलान्यास मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे।
Tusshar Kapoor: सुपरस्टार जितेंद्र के बेटे होने की चुकानी पड़ी कीमत? फ्लॉप करियर पर तुषार कपूर का छलका दर्द
विज्ञापन
विज्ञापन

बेव्यू प्रोजेक्ट्स एलएलपी के जीएम राजीव अरोड़ा के अनुसार जैसे ही बिल्डिंग प्लान को मंजूरी मिलती है, निर्माण कार्य औपचारिक रूप से शुरू कर दिया जाएगा। पहले चरण में कंपनी 13 से 14 अत्याधुनिक फिल्म साउंड स्टूडियो और लगभग तीन लाख वर्ग मीटर में फिल्म इंस्टीट्यूट स्थापित करेगी। पूरी परियोजना का निर्माण तीन चरणों में आठ वर्षों के भीतर किया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें