राममंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि रामनवमी को ठीक 12 बजे सूर्य की किरणें रामलला के ललाट को प्रकाशित करेंगी, इसे सूर्य तिलक का नाम दिया गया है। बताया कि चार मिनट तक 75 मिमी आकार का तिलक रामलला के ललाट को सुशोभित करेगा। बताया कि रामजन्मोत्सव के उत्सव का दूरदर्शन पर लाइव प्रसारण किया जाएगा। राममंदिर में उस समय कुछ ही श्रद्धालु पहुंच पाएंगे, ऐसे में जो श्रद्धालु राममंदिर परिसर में नहीं पहुंच पाएंगे वे घर बैठक रामलला के सूर्य तिलक के साक्षी बन सकते हैं। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, मठ-मंदिरों पर एलईडी स्क्रीन पर पूरे कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कराने की योजना बनाई जा रही है।
चैत्र शुक्ल नवमी संवत 2081, छह अप्रैल 2025 रविवार
- रामलला का अभिषेक- सुबह 9:30 बजे से 10:30 बजे तक।
-पर्दा रहेगा - सुबह 10:30 बजे से 10: 40 बजे तक।
- रामलला का श्रृंगार - सुबह 10: 40 बजे से 11: 45 बजे तक (पर्दा खुला रहेगा)
- पर्दा रहेगा - सुबह 11: 45 बजे (भोग लगेगा)
- श्रीरामलला जन्म, आरती व सूर्य तिलक- दोपहर 12: 00 बजे।