फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी सिपाही भर्ती: रिजल्ट आने के पहले हैं ये बड़ी चुनौतियां, शारीरिक दक्षता और दस्तावेज परीक्षण होने अभी बाकी

Sun, 01 Sep 2024 10:24 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

UP Constable Recruitment: यूपी सिपाही भर्ती परीक्षा पूरी हो गई है। रिजल्ट आने के पहले कई बोर्ड को कई चुनौतियों से जूझना होगा। शारीरिक दक्षता परीक्षा और दस्तावेजों के परीक्षण में गड़बड़ी रोकना इनमें से मुख्य है। 
 
विज्ञापन
UP Police Exam 2024 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश पुलिस में सिपाही नागरिक पुलिस के 60,244 पदों सीधी भर्ती की लिखित परीक्षा की बड़ी चुनौती को भले ही उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने पूरा कर लिया है, लेकिन रिजल्ट जारी करने के लिए आगे लंबी कसरत बाकी है। भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष डीजी राजीव कृष्णा की अध्यक्षता में सोमवार को वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक में लिखित परीक्षा के बाद की कार्यवाहियों की रूपरेखा और समय-सारिणी तय की जाएगी। बोर्ड द्वारा सिपाही भर्ती का नतीजा जारी करने से पहले उसका थर्ड पार्टी ऑडिट भी कराया जाएगा।

विज्ञापन


बता दें कि लिखित परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी करने के बाद बोर्ड कुल पदों के सापेक्ष तीन गुना अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा और दस्तावेजों के परीक्षण के लिए बुलाएगा। इस दौरान भी सेंधमारी के प्रयासों को रोकने का पुख्ता बंदोबस्त रहेगा। दस्तावेजों के परीक्षण के दौरान पूरी सतर्कता बरती जाएगी। वहीं शारीरिक दक्षता परीक्षा से पहले अभ्यर्थियों की पूरी चेंकिंग होगी। इस प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा करने वाले अभ्यथियों की अंतिम चयन सूची जारी होगी। इस कवायद में करीब 4 माह का समय लग सकता है। तत्पश्चात चयनित अभ्यर्थियों को करीब 10 माह के प्रशिक्षण के लिए भेजा जाएगा।

क्यों जरूरी थर्ड पार्टी ऑडिट
बता दें कि परीक्षाओं के सकुशल आयोजन के लिए राज्य सरकार ने बीते दिनों नई मानक संचालन प्रक्रिया जारी की थी। इसके नियमों के अनुसार सिपाही भर्ती परीक्षा का अंतिम नतीजा जारी करने के पूर्व देश की सर्वोच्च शिक्षण संस्थाओं में से किसी एक द्वारा थर्ड पार्टी ऑडिट कराया जाएगा। दस्तावेजों के परीक्षण और शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए बुलाए गए सभी अभ्यर्थियों का ''कंडीडेट रिस्पांस लॉग'' और ''एग्जाम डे परफार्मेंस डाटा'' का थर्ड पार्टी ऑडिट कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें