फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: सिपाही भर्ती परीक्षा आज से, रोडवेज चलाएगा अतिरिक्त बसें; 28 लाख अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना

Sun, 07 Jun 2026 06:19 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

UP constable recruitment exam: यूपी सिपाही भर्ती परीक्षा आठ से दस जून के बीच होगी। अभ्यर्थियों को दिक्कत न हो इसके लिए रोडवेज अतिरिक्स बसें चलाएगा। 

 
विज्ञापन
पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए चलेंगी अतिरिक्त बसें। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा आठ, नाै और 10 जून को प्रदेशभर में कराई जा रही है। इसमें 28 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल होने की उम्मीद है। ऐसे में अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए परिवहन निगम ने अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की है।

विज्ञापन


परिवहन राज्यमंत्री दयाशंकर सिंह ने सुरक्षित आवागमन व सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने रोडवेज के प्रबंध निदेशक पीएन सिंह को क्षेत्रीय प्रबंधकों और सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों को विशेष निर्देश जारी करने को कहा है। मंडल व जनपद स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त किए जाएंगे। जो जिला प्रशासन और पुलिस विभाग के साथ समन्वय स्थापित करेंगे। प्रमुख बस स्टेशनों पर परीक्षा सहायता डेस्क स्थापित किए जाएंगे। यहां अभ्यर्थियों को मार्गदर्शन व आवश्यक जानकारी मिलेगी। परीक्षा केंद्रों तक पहुंच के लिए बसों का अस्थायी रूट डायवर्जन व अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा।

चालक-परिचालकों की न हो कमी
परिवहन राज्यमंत्री ने निर्देशित किया कि पर्याप्त संख्या में बसें, चालक और परिचालक उपलब्ध कराए जाएं। चालकों और परिचालकों को परीक्षार्थियों के प्रति संवेदनशील व सहयोगात्मक व्यवहार करने के निर्देश दिए गए हैं। बसों की उपलब्धता और संचालन की निगरानी वीएलटीडी और जीपीएस प्रणाली से वास्तविक समय में होगी। सभी बस स्टेशनों पर उद्घोषणा प्रणाली सक्रिय रहेगी। साफ-सफाई, पेयजल, प्रसाधन और अन्य यात्री सुविधाएं चौबीसों घंटे उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन


यात्रियों की सुरक्षा पर फोकस
सभी बसें तकनीकी रूप से सुचारु और सुरक्षित अवस्था में संचालित होंगी। प्रत्येक बस में अग्निशमन यंत्र, प्राथमिक उपचार किट, अतिरिक्त पहिया व आवश्यक उपकरण उपलब्ध रहेंगे। आकस्मिक स्थिति में तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। मार्गों पर प्रवर्तन दल लगातार सक्रिय रहेंगे। सभी डीजल पंप चौबीसों घंटे संचालित रखने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। परिवहन राज्यमंत्री ने अभ्यर्थियों से यात्रा के दौरान अनुशासन बनाए रखने की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें