फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही भर्ती: दोहरी चेकिंग के बाद अभ्यर्थियों को मिलेगा परीक्षा केंद्र में प्रवेश, इस तरह से की जाएगी निगरानी

Fri, 07 Feb 2025 07:55 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

UP Constable Recruitment: यूपी सिपाही भर्ती परीक्षा में पास हुए अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा 10 फरवरी से होगी। इस बार इन परीक्षाओं के नियम पहले से सख्त होंगे। 
विज्ञापन
यूपी सिपाही भर्ती परीक्षा। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिपाही भर्ती की आगामी 10 फरवरी से होने वाली दौड़ परीक्षा (शारीरिक दक्षता परीक्षा) में सेंधमारी को रोकने के लिए उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने पुख्ता बंदोबस्त किए हैं। पीएसी की 12 वाहिनियों में आयोजित होने वाली दौड़ परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की दो बार चेकिंग के बाद प्रवेश दिया जाएगा। वहीं तकनीक की मदद से परीक्षा के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोकने का भी इंतजाम किया गया है।

विज्ञापन


भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष डीजी राजीव कृष्ण ने बताया कि दौड़ परीक्षा आयोजित करने की तैयारी पूरी कर ली गई है। पहले चरण के करीब 1.20 लाख अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र जारी किए जा चुके हैं, दूसरे चरण के शेष करीब 40 हजार अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र 10 फरवरी को जारी किए जाएंगे। 

परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों की सही पहचान सुनिश्चित करने के लिए अत्याधुनिक उपकरणों की व्यवस्था भी की गई है। शारीरिक दक्षता परीक्षा के दौरान कुछ अभ्यर्थियों ने कलाई घड़ी का इस्तेमाल करने का अनुरोध किया था। बोर्ड द्वारा निर्णय लिया गया है कि परीक्षा की शुचिता के दृष्टिगत अभ्यर्थी कलाई घड़ी का इस्तेमाल नहीं करेंगे। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए परीक्षा केंद्र पर डिजिटल घड़ी का बंदोबस्त बोर्ड द्वारा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें