फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: 2022 और 2024 के चुनाव वाली इन सीटों पर विशेष फोकस करेगी कांग्रेस, जल्द होगा संगठन विस्तार

Tue, 03 Nov 2026 10:52 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

UP Assembly Elections: दिल्ली में प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना एवं सभी जोन प्रभारियों व सह सचिवों की मौजूदगी में बैठक हुई। 
विज्ञापन
कांग्रेस ने शुरू की चुनाव तैयारी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस की दिल्ली में हुई बैठक में विधानसभा चुनाव के लिहाज से उत्तर प्रदेश में प्राथमिकता वाली सीटों, घोषणा पत्र और संगठन के विस्तार पर चर्चा हुई। कांग्रेस उन सीटों को अपनी प्राथमिकता में रखेगी, जहां 2022 और लोकसभा चुनाव 2024 में पार्टी को बेहतर वोट मिला है। दिवाली के बाद प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा होगी।

विज्ञापन


दिल्ली में प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना एवं सभी जोन प्रभारियों व सह सचिवों की मौजूदगी में बैठक हुई। पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी ने अब तक की गई तैयारी के बारे में जानकारी ली। पार्टी सूत्रों का कहना है कि दिल्ली में हुई बैठक में वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव 2024 में जहां पार्टी के उम्मीदवार थे, उन क्षेत्र की किस विधानसभा में सर्वाधिक वोट मिले हैं, उसके बारे में भी जानकारी ली। इसी तरह घोषणा पत्र को लेकर भी चर्चा हुई। 

पार्टी अपने घोषणा पत्र में युवाओं, महिलाओं, पिछड़े, दलितों और अल्पसंख्यकों से जुड़े मुददों को रखेगी। प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा भी दिवाली बाद होगी। पार्टी की ओर से तैयार की गई विभिन्न कमेटियों एवं पदाधिकारियों की सूची पर भी चर्चा हुई। प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने बताया कि बैठक में सियासी रणनीति से लेकर संगठनात्मक विस्तार तक पर चर्चा हुई है। आगामी विधानसभा चुनाव में प्राथमिकता वाली सीटों पर भी मंथन किया गया है। दिवाली बाद प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें