फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: ओबीसी के साथ दलितों पर फोकस करेगी कांग्रेस, जगजीवन राम के बाद अब फुले की जयंती पर होंगे आयोजन

Mon, 06 Apr 2026 07:39 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

UP Congress: कांग्रेस यूपी में अपनी खोई हुई जमीन को पाने के लिए अपने परंपरागत दलित वोटरों की शरण में जाने की कोशिश कर रही है। 
विज्ञापन
यूपी में कांग्रेस खुद को खड़ा करने की कोशिश कर रही है। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस ने दलितों को जोड़ने की मुहिम शुरू कर दी है। पूर्व उप प्रधानमंत्री जगजीवन राम की जयंती मनाने के बाद अब 11 अप्रैल को ज्योतिबा फुले की जयंती पूरे प्रदेश में मनाई जाएगी। प्रदेश मुख्यालय पर इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजन होगा, जिसमें छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित अन्य वरिष्ठ नेता हिस्सा लेंगे।

विज्ञापन


कांग्रेस की रणनीति है कि किसी न किसी तरह से दलित वोटबैंक को अपने पाले में किया जाए। इसके लिए वह निरंतर दलितों के बीच संवाद कर रही है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय से लेकर अन्य अनुषांगिक संगठन और विभाग की ओर से भी दलित वर्ग को जोड़ने के लिए अलग- अलग कार्यक्रम किए जा रहे हैं। इसी रणनीति के तहत 11 अप्रैल को ज्योतिबा फुले जयंती पर जाति जनगणना संवाद का आयोजन किया जा रहा है। इसमें छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, तेलंगाना सरकार में मंत्री पूनम प्रभाकर, महासचिव के राजू पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर, पिछड़ा वर्ग विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अनिल जयहिंद, प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय सहित अन्य वरिष्ठ नेता हिस्सा लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें