फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: शिया धर्मगुरु से मिले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, बोले- मोदी सरकार की चुप्पी बहुत शर्मनाक है

Mon, 02 Mar 2026 09:44 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने सोमवार को शिया धर्मगुरु कल्बे जव्वाद से मुलाकात की और ईरान के सुप्रीम लीडर की मौत पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय व शिया धर्म गुरु कल्बे जव्वाद। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईरान के सर्वोच्च धर्मगुरु अयातुल्लाह अली खामेनेई की शहादत पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय पुराने लखनऊ के शिया बहुल इलाके में पहुंचे। खामेनेई को श्रद्धांजलि अर्पित की और वरिष्ठ शिया धर्मगुरु मौलाना कब्ले जव्वाद से मुलाकात की।

विज्ञापन


कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि अयातुल्लाह अली ख़ामेनेई ने आत्मसमर्पण करने के बजाए बहादुरी को चुना। हम सब उनकी शहादत को नमन करते हैं। उन्होंने कहा लेकिन उनकी शहादत पर मोदी सरकार की चुप्पी बहुत शर्मनाक है, जो ना सिर्फ इस सरकार के नैतिक पतन की तरफ इशारा करती है बल्कि हमारी सभ्यता जिसने हमेशा पूरी दुनिया में रोशनी फैलाने का काम किया है उस पर भी प्रश्न चिन्ह लगाया है।

ये भी पढ़ें - ट्रेनों ने किया मायूस, विमानों के सस्ते टिकटों से यात्रियों ने भरी उड़ान; खाड़ी देशों की 11 उड़ान निरस्त
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अखिलेश यादव बोले- गलत काम न करने वाले बीएलओ कर रहे आत्महत्या, बेटी की शादी के लिए छुट्टी नहीं मिल रही


अजय राय ने कहा कि भारत और ईरान के बहुत पुराने संबध रहे हैं, जिसको वर्तमान भाजपा सरकार ने अपने कुछ चुनिंदा लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए तोड़ दिया है। इस दौरान मौलाना शफ़ीक़ शफ़क़, शिया नेता शामिल शम्सी, फ़ैज़ी ज़ैदी अब्दुल्ला शेर ख़ान आदि मौजूद रहे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें