लखनऊ। पूर्वाेत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के डीआरएम गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन में सोमवार को हजरतगंज स्थित डीआरएम कार्यालय के बहुउद्देशीय हॉल में समापक भुगतान कार्यक्रम हुआ। सेवानिवृत्त कर्मचारियों के स्थान पर रिक्त हुए पदों के विरुद्ध नौ पात्र कार्यरत कर्मचारियों को तत्काल पदोन्नति दी गई। रेलवे कर्मचारियों ने शीघ्र पदोन्नति का लाभ मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की। जनसंपर्क अधिकारी महेश गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान 27 रेलकर्मियों को सेवानिवृत्त होने पर भावभीनी विदाई दी गई। सहायक मंडल कार्मिक अधिकारी प्रमोद कुमार भारती ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को समापक भुगतान संबंधी प्रपत्र एवं सेवानिवृत्ति प्रमाणपत्र दिए।