फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को घर में नजरबंद किया गया

Sat, 03 Oct 2020 01:34 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को उनके लखनऊ स्थित बहुखंडी आवास में नजर बंद किया गया।

विज्ञापन


शुक्रवार देर रात ही उनके घर के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया।उन्हें कहीं भी जाने नहीं दिया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि उनकी सुरक्षा के लिए ये कदम उठाया गया है।

एएनआई को दिए बयान में लल्लू ने बताया कि मुझे घर में नजरबंद कर दिया गया है। आखिर ये सरकार क्या छुपाना चाहती है? प्रदेश में महिलाएं असुरक्षित हैं। कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है और अब सरकार विरोध की आवाज भी दबाना चाहती है।
विज्ञापन


दरअसल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष हाथरस जा रहे थे जिसे देखते हुए प्रशासन ने उन्हें नजर बंद कर दिया गया है। वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी शनिवार को हाथरस आ रहे हैं। अपने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि दुनिया की कोई भी ताकत मुझे हाथरस के इस दुखी परिवार से मिलकर उनका दर्द बांटने से नहीं रोक सकती।

विज्ञापन

प्रियंका गांधी ने परिवार के नार्को टेस्ट का किया विरोध

कांग्रेस की यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने सरकार द्वारा पीड़ित परिवार का नार्को टेस्ट करवाए जाने का विरोध किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि यूपी सरकार नैतिक रूप से भ्रष्ट है। पीड़िता को इलाज नहीं मिला। समय पर शिकायत नहीं लिखी। शव को जबरदस्ती जलाया। परिवार कैद में है। उन्हें दबाया जा रहा है। अब उन्हें धमकी दी जा रही कि नार्को टेस्ट होगा। ये व्यवहार देश को मंजूर नहीं है। उन्होंने सरकार से कहा कि पीड़िता के परिवार को धमकाना बंद कीजिए।


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें