अजय राय को पुलिस हिरासत में लेकर जाती हुई
- फोटो : ANI
लखनऊ में बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा के मुख्यालय की ओर कूच कर दिया। पुलिस ने बैरिकेडिंग कर उन्हें रोक दिया। इस दौरान कार्यकर्ता बैरिकेडिंग पर चढ़ गए और नारेबाजी करने लगे। पुलिस ने सबको हिरासत में लेकर इको गार्डन भेज दिया।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रमुख अजय राय ने कहा, पूरी तरह से तानाशाही है और पूरी तरह से दबाने का प्रयास किया जा रहा है। हम इस अन्याय और नाइंसाफी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। भाजपा सरकार सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग करके हमारे नेताओं का अपमान कर रही है।