प्रदेश के कई डॉक्टरों ने बृहस्पतिवार को कांग्रेस की सदस्यता ली। प्रदेश मुख्यालय में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने सभी को सदस्यता दिलाई। सदस्यता लेने वालों में प्रमुख रूप से डा. मनीषा सागर, डा. राज रेखा सागर, राजीव कुमार सागर, हिमांशु कुमार सागर, मीना कुमारी, कपिल देव, पूनम गुप्ता, संदीप कुमार, शांति देवी, राधा, खुशी मौर्या, चित्रा मौर्या, राजू, श्याम, विशाल, विपिन रावत, शैलेन्द्र कुमार, रितू, फूल कुमारी, प्रगति, राहुल आदि शामिल थे।
चढ़ावा चोरी और जमीन घोटाले को लेकर डिंपल का भाजपा पर निशाना
मैनपुरी से सपा सांसद डिंपल यादव ने अयोध्या में राम मंदिर के चढ़ावे में कथित चोरी और जमीनों की खरीद-फरोख्त में कथित घोटाले को लेकर भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने लोगों की आस्था के साथ विश्वासघात किया। डिंपल ने कहा कि अयोध्या के जमीन मामलों और चढ़ावे की कथित चोरी का मुद्दा जन-जन तक पहुंच चुका है। उन्होंने दावा किया कि अखिलेश यादव और सपा ने इन मामलों को उजागर किया, लेकिन भाजपा सरकार ने लीपापोती की। दिल्ली में छात्रों-नौजवानों पर कार्रवाई का आरोप लगाते हुए उन्होंने लाठीचार्ज, पैलेट गन और आंसू गैस के इस्तेमाल की बात कही। डिंपल ने कहा कि सपा ने विपक्षी दलों के साथ संसद के बाहर प्रदर्शन कर गृह मंत्री और सरकार से जवाब मांगा। प्रदर्शन में चंदा जुटाया गया, जिससे कुल 2,15,490 रुपये एकत्र हुए।