सहारनपुर में मस्जिद गिराए जाने के विरोध में लखनऊ में कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। पुलिस ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय को हिरासत में ले लिया। उन्होंने सरकार पर दमन और जबरदस्ती का आरोप लगाया। अजय राय ने कहा कि कांग्रेस अन्याय के खिलाफ आवाज उठाती रहेगी और मुस्लिम समुदाय के साथ खड़ी रहेगी।
सहारनपुर में मस्जिद गिराए जाने के मामले में सरकार के खिलाफ लखनऊ में विरोध-प्रदर्शन हो रहा था। पुलिस ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय को हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिए जाने के बाद अजय राय ने सरकार पर जबरदस्ती और दमन का आरोप लगाया। अजय राय ने कहा कि सरकार जबरदस्ती कर रही है। उनका आरोप है कि अन्याय और दमन के खिलाफ आवाज उठाने पर उन्हें जबरन गिरफ्तार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस जुल्म के खिलाफ लड़ाई जारी रखेगी।
विज्ञापन
#WATCH | Lucknow: Police detains Uttar Pradesh Congress President Ajay Rai for protesting against the government over Saharanpur mosque demolition.
He says, "The government is acting coercively; they are forcibly arresting us for standing up against injustice and oppression. We… pic.twitter.com/pMXmw9bhs5
अजय राय ने आरोप लगाया कि सरकार मुसलमानों को निशाना बना रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता मुस्लिम समुदाय पर होने वाले किसी भी अत्याचार के खिलाफ मजबूती से खड़े रहेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि ऐसी सरकार को सत्ता से हटाने के लिए कांग्रेस संघर्ष करेगी।