फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव: ये ट्रिक्स आजमाकर चुनाव जीतेगी कांग्रेस, तीन श्रेणी में बांटी जाएंगी यूपी की 80 सीटें

Tue, 04 Jul 2023 07:57 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

कांग्रेस लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। 80 सीटों वाले यूपी को तीन श्रेणियों में बांटा गया है। हर सीट के लिए पार्टी की रणनीति अलग है।
विज्ञापन
Sonia Gandhi, Rahul gandhi and Priyanka Gandhi - फोटो : Agency (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस ने प्रदेश में लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। मंगलवार को प्रदेश कार्यालय में जुटे विधानसभा चुनाव 2022 के उम्मीदवारों ने बूथवार फीडबैक दिया। उनके फीडबैक के आधार पर अब 80 सीटों को तीन श्रेणी में बांटा जाएगा। जातीय समीकरण के आधार पर उम्मीदवारों का पैनल तैयार कर शीर्ष नेतृत्व को भेजा जाएगा।

विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी की अध्यक्षता में हुई विधानसभा उम्मीदवारों की बैठक में सियासी रणनीति भी तैयार की गई। प्रत्याशियों ने पूरे दमखम से चुनाव लड़ने का संदेश दिया। अपने क्षेत्र में बूथवार मिले वोट का विवरण देते हुए जातीय गणित भी समझाया। पार्टी सूत्रों का कहना है कि करीब 300 से ज्यादा उम्मीदवारों ने इस बैठक में हिस्सा लिया। जिन विधानसभा क्षेत्र में बूथों पर सबसे कम वोट मिले हैं, उसकी वजह पर भी चर्चा हुई।

 प्रत्याशियों ने समझाया कि जिन लोगों ने चुनाव हारने के बाद भी लगातार क्षेत्र में समय दिया है, उनके इलाके में कांग्रेस की हालत बदली है। विभिन्न दलों को छोड़कर नेताओ ने कांग्रेस का हाथ थामा है। इस दौरान तय किया गया कि प्रदेश की 80 सीटों को तीन श्रेणी में बांटकर वोटबैंक, जातीय समीकरण और उम्मीदवारों का पैनल तैयार किया जाएगा। 
विज्ञापन


इस रिपोर्ट को कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व को भेजा जाएगा। रिपोर्ट भेजने से पहले प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी खुद प्रथम श्रेणी की लोकसभा क्षेत्रों का दौरा करेंगे। स्थलीय दौरा करके लोकसभा क्षेत्र से आने वाली रिपोर्ट का सत्यापन करेंगे, ताकि गठबंधन की नौबत आए तो ए श्रेणी की सीटें किसी भी कीमत पर न छोड़ी जाएं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें