फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: चुनावी मोड में आई कांग्रेस, सीतापुर की महारैली से चुनाव अभियान की शुरुआत; आएंगे राहुल-प्रियंका भी

Sat, 24 Jan 2026 09:04 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Congress election rally: यूपी कांग्रेस चुनाव के मोड में आ गई है। कांग्रेस पूरे प्रदेश के अलग-अलग जिलों में तीस से ज्यादा रैलियों का आयोजन करने जा रही है। 
विज्ञापन
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए प्रदेशभर में होने वाली महारैली की शुरुआत शनिवार को सीतापुर से हो रही है। अलग-अलग मंडलों में होने वाली 30 महारैलियों में कुछ स्थानों पर सांसद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को भी आमंत्रित किया गया है।

विज्ञापन


कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने बताया कि पार्टी इन महारैलियों के जरिए पंचायत और विधानसभा चुनाव के लिए अपनी बात रखेगी। उन्होंने बताया कि सीतापुर के बाद आगरा में रैली होगी। फिर एक फरवरी को लखनऊ और आठ फरवरी को वाराणसी में महारैली की तैयारी चल रही है। इसी तरह 14 फरवरी को अलीगढ़, 16 फरवरी को सहारनपुर, 28 फरवरी को रामपुर, 12 मार्च को लखीमपुर खीरी, 22 मार्च को बदायूं, 29 मार्च को बाराबंकी, 31 मुजफ्फरनगर और पांच अप्रैल को बागपत में महारैली प्रस्तावित करते तैयारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें