यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर बनाई गई सभी कमेटियों को कांग्रेस ने भंग कर दिया है। चुनाव में पार्टी को बड़ी सफलताएं नहीं मिली और पार्टी सिर्फ दो सीटों पर सिमट कर रह गई।
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने यूपी चुनाव 2022 को लेकर बनाई गई सभी कमेटियां भंग कर दी। यह निर्णय चुनाव परिणाम घोषित होने के आठ महीने बाद लिया गया है।
विज्ञापन
यूपी विधानसभा चुनाव का परिणाम 10 मार्च को घोषित किया गया था। इन चुनाव में कांग्रेस को कोई खास सफलता नहीं मिली और पार्टी सिर्फ दो विधानसभा सीटों पर ही सिमट गई।
हालांकि, कांग्रेस महासचिव व यूपी की प्रभारी रहीं प्रियंका गांधी वाड्रा की रैलियों में बड़ी भीड़ उमड़ रही थी पर कांग्रेस को कोई बड़ी सफलता नहीं मिली। कांग्रेस का वोट प्रतिशत भी अब तक का सबसे कम रहा।
यूपी चुनाव सपा और भाजपा के बीच सिमट गया जिसमें कांग्रेस को अधिक लाभ नहीं मिला।