फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Congress: कांग्रेस करेगी यूपी विधानसभा का घेराव, हिरासत में लिए गए कई जिलाध्यक्ष

Mon, 16 Feb 2026 11:01 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

कांग्रेस मनरेगा बचाओ अभियान के तहत मंगलवार को यूपी विधानसभा का घेराव करेगी। प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। वहीं, नेताओं को जिले में हिरासत में लिया जा रहा है।
विज्ञापन
यूपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी मंगलवार को विधानसभा का घेराव करेगी। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। हालांकि, पुलिस प्रशासन विभिन्न जिलों में कांग्रेस नेताओं को रोकने की कोशिश में लगा है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में पहली बार 18 दिसंबर 2024 को विधानसभा घेराव हुआ था। इस घेराव में कांग्रेस ने पूरी ताकत झोंक दी थी।

विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष अजय राय सहित तमाम लोगों को हिरासत में ले लिया गया था। अब मंगलवार को एक बार फिर ताकत दिखाने की तैयारी है। मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत सुबह करीब 11 बजे कांग्रेस नेता प्रदेश मुख्यालय पर जुटेंगे। वहां से जुलूस के रूप में विधानसभा कूच करेंगे।

ये भी पढ़ें - रोहित शेट्टी के घर फायरिंग करने वाला मुख्य शूटर गिरफ्तार, इस खास पिस्टल से हुआ था हमला; जानिए यूपी कनेक्शन
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - प्रदेश के 3.23 करोड़ मतदाताओं के लिए नोटिस जारी, सुनवाई के लिए कुल 13161 अधिकारी नियुक्त


कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने बताया कि पार्टी की ओर से मनरेगा बचाओ संग्राम शुरू किया गया है। पुलिस ने विभिन्न जिलों में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को हाउस अरेस्ट कर लिया है। उन्हें लखनऊ आने से रोका जा रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें